पालघर में ‘बारह ज्योतिर्लिंग दर्शन’ के साथ श्री शिवमहापुराण का भव्य आयोजन

शिवशक्ति सेवा फाउंडेशन के संयोजक राजेश दुबे की जानकारी

पालघर : धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर वातावरण का अनुभव करने का सुनहरा अवसर अब पालघरवासियों को मिलने जा रहा है। शिवशक्ति सेवा फाउंडेशन, पालघर की ओर से दूसरी बार श्री शिवमहापुराण का भव्य आयोजन किया गया है, जिसमें इस वर्ष ‘बारह ज्योतिर्लिंग दर्शन’ विशेष आकर्षण रहेगा।

6 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 के दौरान माहिम रोड स्थित साई रेसिडेंसी होटल के सामने मैदान में यह दिव्य आयोजन संपन्न होगा। प्रतिदिन शाम 6 से 9 बजे तक आचार्य प्रवर पूज्य श्री देवव्रत जी महाराज अपनी ओजस्वी वाणी में कथा के माध्यम से शिवमहापुराण का गहन ज्ञान भक्तों को प्रदान करेंगे। नौ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और संस्कारों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।इस भव्य आयोजन के लिए लगभग 2500 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है, वहीं प्रतिदिन 5000 भक्तों के लिए प्रसाद स्वरूप भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई है। संयोजक राजेश दुबे ने बताया कि “ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में एकता बढ़ती है और हमारी सनातन संस्कृति के प्रति नया आकर्षण उत्पन्न होता है।” भक्ति, अध्यात्म और एकता का संदेश देने वाला यह आयोजन पालघर की पावन भूमि पर एक नया इतिहास रचेगा।

आयोजकों की ओर से सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।विशेष बात यह है कि पालघर की कुल 16 सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने एकजुट होकर इस आयोजन को अपना समर्थन दिया है। इनमें राधाकृष्ण भागवत प्रचार सेवा समिति तथा खाटू श्याम संस्था पालघर, श्री खाटूश्याम सेवा संस्था मंडल पालघर, श्री राम मंदिर ट्रस्ट पालघर, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पालघर, राधाकृष्ण भागवत सेवा समिति पालघर, सार्वजनिक रामलिंग मंडल पालघर, श्री अंबे माता मंदिर ट्रस्ट पालघर, जय अंबे माता शक्तिधाम पालघर, उत्तर भारतीय नारी कला मित्र मंडल पालघर, जय मातादी चैरिटेबल ट्रस्ट उमरोली, राम भक्त हनुमान मित्र मंडल पालघर, गुजराती सेवा मंडल, श्री अंबे माता मंदिर पालघर, करणी सेना पालघर, रोनक फाउंडेशन पालघर, सकल जैन समाज पालघर और गायत्री परिवार पालघर शामिल हैं।

पत्रकार परिषद में राजेश दुबे (संयोजक), राजेश अ. तिवारी (उपाध्यक्ष), अमर वाजपेयी, मुकेश दुबे (विश्व हिंदू परिषद), काचू शेट्टी (बजरंग दल), विजू शेट्टी और प्रभात ठाकूर उपस्थित थे।

Share Options

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button